ब्यूरो,
वैश्विक उथल-पुथल के बीच व्हाइट हाउस ने दिया संकेत, USA भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदने की अनुमति देने के लिए तैयार
USA…
वैश्विक उथल-पुथल के बीच व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि वह भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदने की अनुमति देने के लिए तैयार है. ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही है.
इस सवाल पर कि क्या अमेरिका, भारत की तेजी से बढ़ती और विशाल ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए उसे वेनेजुएला का कच्चा तेल फिर से खरीदने की इजाजत देने को तैयार है. इसका जवाब बिल्कुल स्पष्ट था- हां. अधिकारी ने इसका जवाब देते हुए हां कहा लेकिन साथ ही ये भी कहा कि अभी इसके बारीक पहलुओं पर काम किया जा रहा है.
अधिकारी ने अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस्टोफर राइट के हालिया बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वॉशिंगटन लगभग सभी देशों को वेनेजुएला का तेल बेचने के लिए तैयार है…