साली पर जीजा को गर्म तवे से जलाने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

साली पर जीजा को गर्म तवे से जलाने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह मोहल्ला में गुरुवार दोपहर पारिवारिक विवाद के दौरान सनसनीखेज घटना सामने आई है। बलिया निवासी संदीप मिश्रा ने अपनी साली निशा पर आरोप लगाया है कि उसने पहले अपनी बहन को मारपीट कर बेहोश कर दिया, इसके बाद उसे जलते कोयले और गर्म तावे से जलाकर गंभीर रूप से झुलसा दिया।
पीड़ित के अनुसार, वह सिपाह मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। बृहस्पतिवार की दोपहर हुई इस घटना में वह बुरी तरह झुलस गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *