डी एम ने किया रैन बसेरे का औचक निरीक्षण, किया कम्बल वितरण

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

डी एम ने किया रैन बसेरे का औचक निरीक्षण, किया कम्बल वितरण

जौनपुर।दिनांक 18-12-25 को देर सायं बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा नगर स्थित रोडवेज परिसर में बनाए गए अस्थायी रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उन्होंने दौरान रैन बसेरे में ठहरने के लिए उपस्थित जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया तथा ठंड से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में ठहरे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुविधाओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अलाव ताप रहे लोगों से भी संवाद किया और ठंड से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में फीडबैक लिया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा एवं समय-समय पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान कोई भी निराश्रित, असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति खुले में न रहे। इसके लिए नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलाव सहित अन्य समुचित व्यवस्था नियमित रूप से कराई जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि ठण्ड में घर के अन्दर सुरक्षित रहें जब तक बहुत आवश्यक न हो तब तक घर से बाहर न निकले। ठण्ड से बचाव हेतु शरीर पर उपयुक्त ऊनी कपड़े पहने, बाहर निकलते समय सिर, चेहरे, हाथ एवं पैर को गर्म कपड़े से ढकें, शरीर को गर्म रखने हेतु गर्म पेय पदार्थों एवं पौष्टिक आहार का सेवन करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *