बरेली में बक्से के अंदर एक बच्चे का शव मिलने से हड़कंप

ब्यूरो,

बरेली में बक्से के अंदर एक बच्चे का शव मिलने से हड़कंप

बरेली में बक्से के अंदर एक बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मचा है। इज्जतनगर क्षेत्र में बड़ा बाईपास के पास नकटिया नदी किनारे बक्से में शव देखने के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। करीब छह साल के बच्चे के शव की हालत देखकर लोग दहल उठे। बच्चे की एक आंख बाहर निकली हुई थी, जिससे हत्या की बर्बरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बक्से के अंदर एक कम्बल के साथ चिप्स, कुरकरे आदि के रैपर भी मिले हैं, जिनके आधार पर भी सुराग जुटाए जा रहे हैं। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस प्रारम्भिक जांच में तंत्र क्रिया या फिर अपहरण के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रही है। बच्चे की पहचान के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की तहरीरों की जानकारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *