ब्यूरो,

कफ सिरप कांड मामले में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार
कफ सिरप कांड में यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पूर्व सांसद के करीबी बजाए जाने वाले आलोक को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी था। आलोक सिंह के खिलाफ अलग सबूत मिलने के बाद सोमवार को ही उसका नाम लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज एफआईआर में शामिल कर लिया गया था। कहा जा रहा था कि आलोक सिंह विदेश भागने की फिराक में है। उसकी तलाश में एसटीएफ लगातार छापेमारी कर रही थी।
बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह के बारे में आशंका जताई जा रही थी कि कहीं वह विदेश न भाग जाए। इसी आशंका के चलते एसटीएफ ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करवाया था। आलोक अन्य आरोपियों के साथ पहले दुबई भी जा चुका था।