छात्राओं के बैग में पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर रखने के आरोप  में 4 गिरफ्तार

ब्यूरो,

छात्राओं के बैग में पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर रखने के आरोप

 में 4 गिरफ्तार

यूपी के बदायूं के एक स्कूल में छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर बैग में रखने के आरोप पर ऐक्शन हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कुछ छात्रों के परिवारों से 4 लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। इसके पहले करणी सेना के नगर अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता की तहरीर पर तीन अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया था कि गैर-समुदाय के छात्रों ने उनकी पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर उनके बैग में रख दिया। इसके अलावा स्कूल में बने बाथरूम की दीवारों पर अश्लील मैसेज लिखे गए। छात्राओं ने इस मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद छात्राओं ने मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने भी स्कूल प्रबंधन से बात की, लेकिन उन्हें कहा गया कि बच्चों को समझा देंगे। इसके बाद उन्होंने करणी सेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना दी, जिससे स्कूल में हंगामा मच गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक विनोद कुमार ने भी करणी सेना के नगर अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शिवसेवक गुप्ता करीब 150 लोगों के साथ स्कूल में घुस आए, स्टाफ से अभद्रता की और कुछ छात्रों के साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं, उन लोगों ने जबरन घंटी बजाकर स्कूल की छुट्टी कर दी। प्रबंधक की ओर से भी तहरीर दी गई है। वहीं शिवसेवक गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उनके परिवार से जुड़े चार लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया।

बदायूं के चमेली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समुदाय विशेष के छात्रों द्वारा छात्राओं की बोतल में पेशाब करने के प्रकरण पर डीआईओएस ने संज्ञान लिया है। डीआईओएस ने इस प्रकरण में तीन सदस्यीय समिति से जांच कराने का निर्णय लिया है। समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीआईओएस कार्रवाई करेंगे। वहीं, रविवार को अवकाश के चलते आदेश जारी नहीं हो सका, लेकिन आज कार्यालय खुलने पर आदेश जारी हो जाएगा। डीआईओएस इस प्रकरण में मौखिक आदेश जारी कर चुके हैं। डीआईओएस ने बाबू को समिति गठित कर आदेश जारी करने के कह दिया है। जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *