Alok Verma, Jaunpur Bueauro,
अटल नगर आवासीय योजना के भवनों के लिए पंजीकरण अब 2 दिसम्बर, 2025 तक
👉एलडीए ने जन सामान्य की सुविधा के लिए अटल नगर आवासीय योजना के पंजीकरण की अवधि बढ़ा दी है।
👉अब अटल नगर आवासीय योजना के भवनों के लिए 2 दिसम्बर, 2025 पंजीकरण तक कराया जा सकेगा।
👉पंजीकरण एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। इसके लिए भवन के अनुमानित मूल्य की 5 प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जोकि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी।
👉भवनों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा
👉अटल नगर योजना के भवनों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 4 अक्टूबर से 21 नवम्बर, 2025 के मध्य खोला गया था। जिसमें अभी तक 4 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
#AtalNagarYojna #LDA #LucknowDevelopmentAuthority Government of UP