लखनऊ में 30 वर्षीय महिला की हत्या

ब्यूरो,

लखनऊ में 30 वर्षीय महिला की हत्या

लखनऊ में एक और हत्या कर फेंका गया महिला का शव, इलाके में सनसनी

यूपी के लखनऊ में पारा में युवक और निगोहां के बांक नाले में महिला की हत्या कर फेंके गए शव की अबतक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इस बीच शुक्रवार को जानकीपुरम के अजनहरकला गांव में शुक्रवार को 30 वर्षीय महिला की हत्या कर शव चादर में लपेटकर फेंका गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस में शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन कर ली। उधर, वारदात से इलाके में सनसनी मच गई।

जाकीपुरम के अजनहरकला गांव में शुक्रवार सुबह चादर में लिपटा एक महिला का शव पड़ा था। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। चादर हटाई गई तो उसमें महिला का शव था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किए। पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों की मदद से शिनाख्त के प्रयास किए पर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि शहर के सभी थानों में महिला की फोटो भेजी गई है। इसके अलावा पड़ोसी जनपदों में भी भेजकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आशंका है कि महिला की हत्याकर शव फेंका गया है। दो टीमें घटनास्थल को जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। शिनाख्त के साथ ही जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *