बिहार चुनाव में पहले चरण के बाद दूसरे चरण की जंग तेज

ब्यूरो,

बिहार चुनाव में पहले चरण के बाद दूसरे चरण की जंग तेज

बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए

कांग्रेस-RJD सत्ता के लिए धोखा दे सकते हैं

बिहार चुनाव में पहले चरण की रिकॉर्ड वोटिंग के बाद दूसरे चरण की जंग तेज, मोदी, तेजस्वी और राहुल गांधी करेंगे कई रैलियां ।

पहले चरण में बिहार ने लोकतंत्र का उत्सव रचते हुए 64.66 फीसदी वोटिंग की ऐतिहासिक वोटिंग के साथ जनता ने मतदान में जोश भर दिया। अब सियासी पारा और चढ़ गया है, क्योंकि दूसरे और आखिरी चरण के लिए चुनावी मुहिम पूरी रफ्तार पकड़ चुकी है। सीमांचल, मगध, शाहाबाद और चंपारण इलाकों में शुक्रवार को नेताओं की आवाजें गूंज रहीं हैं। मंच से वादे, हमले और नारों की बरसात हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज औरंगाबाद और भभुआ में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे, जबकि दूसरी ओर आरजेडी के तेजस्वी यादव और कांग्रेस के राहुल गांधी महागठबंधन की ओर से पूरे राज्य में प्रचार की कमान संभालेंगे। दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। पहले चरण की 121 सीटों पर 3.75 करोड़ से ज्यादा वोटरों ने जिस शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक तरीके से मतदान किया, उसने पूरे देश की नजर बिहार पर टिका दी है।

 बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए; महागठबंधन पर पीएम मोदी, बोलेकांग्रेस-RJD सत्ता के लिए धोखा दे सकते हैं

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और RJD सत्ता के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं और औरंगाबाद इसका पर्दाफाश है, उन्होंने आरोप लगाया कि RJD ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का अपमान किया और कांग्रेस को वे सीटें ही दीं जो वे दशकों से नहीं जीत पा रही; साथ ही दावा किया कि RJD ने कांग्रेस की उम्मीदवारी छीनने तक की साजिश की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने छोटे किसानों की कभी परवाह नहीं की जबकि उनकी सरकार किसानों को सालाना 6,000 रुपये देती है और पुनः एनडीए सरकार बनने पर यह सहायता बढ़ाकर 9,000 रुपये सालाना कर दी जाएगी। मोदी ने जंगलराज और माओवादी-नक्सलवादी खतरे के खिलाफ अपनी कार्रवाईयों का ज़िक्र करते हुए चेतावनी दी कि यदि लोग “कट्टा वाली सरकार” वापस लाएँगे तो नौकरियों और निवेश को खतरा होगा, इसलिए बिहार को सतर्क रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *