डीसीएम ट्रक दुर्घटना में दो की मौत, डिवाइडर तोड़कर ट्रक से लड़ी डीसीएम

आलोक वर्मा, जौनपुर बयूरो,

डीसीएम ट्रक दुर्घटना में दो की मौत, डिवाइडर तोड़कर ट्रक से लड़ी डीसीएम

जफराबाद।क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर महरुपुर गांव के पास मंगलवार की रात लगभग 12 बजे एक डीसीएम डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक को टक्कर मार दिया।घटना में डीसीएम चालक तथा ट्रक के खलासी की मौत हो गयी।इसके बाद वाराणसी जाने वाली लाइन पर जाम लग गया।
वाराणसी से सामान लाद कर डीसीएम चालक रामअचल 36 वर्ष पुत्र गोविंद निवासी मकूनपुर थाना लंभुवा जनपद सुल्तानपुर लखनऊ की तरफ जा रहा था।ऊक्त स्थान पर सम्भवतः नींद आ जाने से वह डिवाइडर तोड़ते हुए वाराणसी जाने वाले लेन पर आ गया।जहां पर सामने से एक ट्रक आ रही थी।डीसीएम तेज रफ्तार में जाकर ट्रक से टकरा गयी।डीसीएम चालक रामअचल की मौके पर ही मौत हो गई।उधर सामने से डीसीएम आता देखकर ट्रक का खलासी जहूर अहमद मलिक निवासी जम्मू चलती ट्रक से कूद गया।जिसके चलते उसकी भी मौत हो गई।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *