दिल्ली से बाबा बागेश्वर की हिंदू एकता पदयात्रा की भव्य शुरुआत

ब्यूरो,

दिल्ली से बाबा बागेश्वर की हिंदू एकता पदयात्रा की भव्य शुरुआत

दिल्ली से बाबा बागेश्वर की हिंदू एकता पदयात्रा की भव्य शुरुआत, दस दिन बाद यहां पहुंचने पर होगी खत्म

संक्षेप: यात्रा का शुभारंभ संत-महात्माओं द्वारा सौंपे गए धर्म ध्वज के साथ हुआ, जिसमें हनुमान चालीसा, राम नाम संकीर्तन और राष्ट्रगान गूंजा। इस यात्रा में कथावाचक जया किशोरी समेत कई अन्य धर्म गुरू भी शामिल हैं।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0’ की शुरुआत शुक्रवार सुबह हो गई। दिल्ली से मथुरा के वृंदावन तक जाने वाली इस पदयात्रा का आगाज छतरपुर स्थित आद्या कात्यायनी माता मंदिर से हुआ। इस यात्रा को सनातन धर्म की एकजुटता, राष्ट्रवाद और जातिवाद के खिलाफ वैचारिक क्रांति का नाम दिया गया है। इस दौरान दिल्ली से वृंदावन तक की 170 किलोमीटर की दूरी पैदल पूरी की जाएगी, जिसके चलते यह यात्रा 16 नवंबर तक चलेगी। यात्रा के दौरान सात प्रमुख संकल्प लिए जाएंगे, जिनमें हिंदू राष्ट्र की स्थापना, यमुना सफाई, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और ब्रजमंडल में मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना प्रमुख है।

यात्रा का शुभारंभ संत-महात्माओं द्वारा सौंपे गए धर्म ध्वज के साथ हुआ, जिसमें हनुमान चालीसा, राम नाम संकीर्तन और राष्ट्रगान गूंजा। पंडित शास्त्री ने कहा कि यह यात्रा जातिवाद को समाप्त कर राष्ट्रवाद जगाने वाली है। लगभग 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं के साथ यात्रा सुबह 10 बजे निकली। यात्रा का पहला पड़ाव हरियाणा के फरीदाबाद का जिराखोर मंदिर है, जहां दोपहर में पहुंचकर रात्रि विश्राम होगा।

संतों का साथ, सनातनियों का हाथ, नवंबर सात, निकल पड़े…
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का हुआ आगाज, हजारों सनातनी धर्म ध्वज लेकर संकल्प पूरा करने निकल पड़े
दिल्ली।

8 नवंबर को दशहरा मैदान फरीदाबाद में इस यात्रा का दूसरा प्रमुख पड़ाव होगा। इस यात्रा में कथावाचक जया किशोरी भी शामिल हैं। अन्य प्रमुख हस्तियों में साध्वी ऋतंभरा, स्वामी चिदानंद मुनि, सुधांशु जी महाराज, स्वामी ज्ञानानंद, बालक योगेश्वर दास, राजू दास महाराज (हनुमानगढ़ी), मृदुल कांत शास्त्री, संजीव कृष्ण ठाकुर शामिल हैं।

राजनीतिक रूप से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, मंत्री कपिल मिश्रा और पूर्वी प्रतापगढ़ के राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह) ने लोगों से इस यात्रा को समर्थन देने का आह्वान किया है। इस यात्रा के साथ मुस्लिम समुदाय के लगभग 300 सदस्य भी फैज खान के नेतृत्व में भी जुड़े हैं, जो कि इस यात्रा में एकता का संदेश दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *