नीली एलइडी लाइट लगी पतंग उडाकर, ड्रोन की फैलाई अफवाह, 3 गिरफ्तार

 

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

नीली एलइडी लाइट लगी पतंग उडाकर, ड्रोन की फैलाई अफवाह, 3 गिरफ्तार

 

जौनपुर में नीली एलइडी लाइट लगी पतंग को उडाकर, ड्रोन की अफवाह फैलाने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
प्रभारी निरीक्षक मडियाहूं तेजबहादुर सिंह मय हमराह के साथ दिनांक 27/28.09.2025 की रात्रि समय करीब 21.30 बजे दुर्गापूजा पण्डालों के भ्रमण व ड्रोन कैमरा उडने व उडाने के अफवाह फैलाने की जागरुकता के सम्बन्ध में क्षेत्र के ग्राम फुलवारी नहर पुलिया पर मौजूद थे कि ग्राम प्रधान फूलवारी की सूचना पर तत्काल गांव में पहुंचे तो गांव मे अफरा तफरी का माहैल था। ग्रामवासियो के सहयोग से तीन व्यक्तियो को पकड लिया गया जिनके पास से नीली रंग की ‘LED लाईट’ लगी हुई पतंग बरामद हुई। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-443/2025 धारा-353(2), 217, 194(2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. नन्दलाल राजभर पुत्र गोरेलाल राजभर निवासी ग्राम गुतवन थाना नेवढिया जनपद जौनपुर।
2. दीपक राजभर पुत्र श्यामनारायन राजभर निवासी ग्राम गुतवन थाना नेवढिया जनपद जौनपुर।
3. रवि प्रकाश राजभर पुत्र सीताराम राजभर निवासी ग्राम गुतवन थाना नेवढिया जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *