पूर्व RAW एजेंट का दावा – CIA ने गिराई नेपाल में ओली सरकार!

ब्यूरो,

पूर्व RAW एजेंट का दावा – CIA ने गिराई नेपाल में ओली सरकार!

लखनऊ । भारत समाचार के पॉडकास्ट में रॉ के पूर्व एजेंट लकी बिष्ट ने नेपाल की राजनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि नेपाल की ओली सरकार को गिराने में अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का हाथ था।
लकी बिष्ट के मुताबिक यह ऑपरेशन कई महीनों से चल रहा था। अमेरिका को चीन समर्थक केपी शर्मा ओली की सरकार पसंद नहीं थी, इसलिए गुप्त तरीके से सरकार बदलने की रणनीति बनाई गई। बिष्ट ने बताया कि पिछले साल से ही नेपाल में कई खुफिया गतिविधियां तेज हो गई थीं। उन्होंने चेतावनी दी कि नेपाल की राजनीतिक अस्थिरता केवल वहां तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और भारत-नेपाल संबंधों पर पड़ सकता है। लकी बिष्ट ने कहा कि भारत को इस हालात पर सतर्क रहना चाहिए और संभावित खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ओली सरकार गिरने से पहले ही अपने इंटरव्यू में इसकी भविष्यवाणी कर दी थी। यह खुलासा नेपाल की मौजूदा राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों की गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *