न०पा०प० जौनपुर का सभासदों ने किया खुला विरोध

Alok Verma Jaunpur Bueauro,

न०पा०प० जौनपुर का सभासदों ने किया खुला विरोध

न०पा०प० जौनपुर का आज की बोर्ड मीटिंग जनता पर अनावश्यक टैक्स बढ़ाने के लिए सभासदों ने किया खुला विरोध

नगरपालिका जौनपुर की बोर्ड बैठक में कुछ सभासदो ने नगरपालिका अध्यक्ष का विरोध बोर्ड मीटिंग में जनहित के विरुद्ध दिए गए प्रस्ताव, नगर पालिका में व्याप्त घूसखोरी, कमीशनखोरी, बिना प्रस्ताव पास कराए किए गए कार्यों एवं नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी की वजह से विगत माह 3 लोगों के नाले में बहने से मृत्यु हो जाने के कारण से किया।
जनहित विरुद्ध लाए जा रहे प्रताव का विरोध था
अध्यक्षा महोदया ने थोड़ी ही देर बाद इसे सभासदों का निजी स्वार्थ बताते हुए अपनी नगर पालिका की ऑफिशियल id से पोस्ट भी कर दिया।।

जौनपुर एक शिक्षित जिला है, हम पढ़ सकते हैं और समझ भी सकते है कि बोर्ड के बैठक में आज कौन सा प्रस्ताव पास करने की चेष्टा थी, बताइए ये किसी सभासद का निजी स्वार्थ था या अध्यक्ष का नियमों को ताक पे रख कर दिखाया गया तानाशाही रवैया।।
आपको क्या लगता है? आप जो लिख देंगी वो मान लिया जाएगा?
जौनपुर के लोग आपके अध्यक्ष बनने से पहले और बाद की आर्थिक स्थिति को भली भांति जानते हैं, निजी हित और स्वार्थ किसका छुपा है।

प्रस्ताव संख्या 4 : नगर पालिका अंतर्गत आने वाले सभी मकानों का गृहकर और जलकर बढ़ाने का प्रस्ताव था। यह प्रस्ताव आम जनमानस के विरुद्ध है और इसका विरोध स्वागत योग्य है। जब आजतक इतने की टैक्स से काम चलता आया है तो अभी इतनी वृद्धि क्यों? ऐसा क्या विकास कर दिया आपने की पैसे खत्म हो गए?

प्रस्ताव संख्या 5 : नगर पालिका अंतर्गत आने वाले सभी लाइसेंसों का शुल्क बढ़ाना जिसमें व्यापारिक प्रतिष्ठान, अस्पताल, एवं रजिस्टर्ड कमर्शियल व्हीकल है जिसका सीधा भार जनता पर ही जाना है। और ये बढ़त थोड़ी बहुत नहीं है जो संख्या दहाई और सैकड़े तक सीमित थी उसे बढ़ा के सीधे पांच से दस हजार किया जा रहा है।

प्रस्ताव संख्या 6 : डोर टू डोर संचालन के लिए जब ठेका वेंडर को दिया गया है तो ड्राइवर नगर पालिका क्यों दे रही है?
ज्ञात हो कि अभी तक पिछली बार आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त ड्राइवरों की सूची सभासदों के मांगने के बाद भी आप उपलब्ध नहीं करा पाई है। कारण ये है कि नाम सामने आते ही सब साफ हो जाएगा।

प्रस्ताव संख्या 7 : वर्ष 2025- 26 के लिए डीजल मोबिल की व्यवस्था के लिए 3 करोड़ की धनराशि अनुमदानोपरांत निर्गत थी जो आपने सितम्बर आते आते ही उड़ा दी, और पुनः आपको 3.5 करोड़ की राशि इस मद में चाहिए।

प्रस्ताव संख्या 8 : अब इसके बारे में क्या बोले इसमें तो लिखा हो है आपकी ही अनुमति से होगा, इसमें किसी सभासद का क्या हित हो सकता है।
आज की बोर्ड मीटिंग विकास के लिए थी ही नहीं, आज की बोर्ड मीटिंग सीधे सीधे जनता पर टैक्स बढ़ाने के लिए थी।
टैक्स बढ़ाने से समस्याओं का समाधान नहीं होता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *