बहन के ब्लैकमेलर की मर्डर मिस्ट्री!

ब्यूरो,

बहन के ब्लैकमेलर की मर्डर मिस्ट्री!

आगरा में 18 साल के राकेश की 20 महीने पहले ब्लू ड्रम में जली हुई लाश मिली थी. पुलिस ने शिनाख्त के लिए DNA सैंपल कराया. कई महीने बाद मां के DNA से शव मैच कर गया

अब पुलिस के सामने नृशंस हत्या की पहली सुलझाने की चुनौती थी. 20 महीने की लंबी तफ्तीश के बाद पुलिस ने वारदात की कड़ियां जोड़ी तो राकेश के मामा देवीराम की तस्वीर सामने आई

देवीराम से जब पूछताछ हुई तो एक सनसनीखेज कहानी सामने आई जिसने खून के रिश्तों की मर्यादा तार-तार कर दी

राकेश ने अपनी ननिहाल में घर में नहाती मामा की बेटी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए. राकेश इन तस्वीरों के बूते अपनी ममेरी बहन को ब्लैकमेल करने लगा

वह बहिन से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था

परिवार में जब पता चला कि राकेश ममेरी बहन से शादी करने अथवा संबंध बनाने पर आमादा है तो मामा ने किसी तरह राकेश को शादी के प्रस्ताव के बहाने घर बुला लिया

मामा देवीराम और ममेरे भाई ने मिलकर राकेश को गला घोंटकर मार डाला. राकेश की लाश ठिकाने लगाने के लिए उसे एक प्लास्टिक के ड्रम में डालकर बाप-बेटे ने लाश को जला डाला

सबूत मिटाने के इरादे से राकेश का मोबाइल और मफलर नदी में बहा दिए गए

पुलिस को राकेश की एक मोबाइल ऑडियो क्लिप मिली थी जिसमें जिक्र था कि मामा के बुलावे पर वह जा रहा है. पुलिस ने इस क्लिप को हथियार बनाया और हत्यारोपी से उसके जुर्म का इकबाल कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *