आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी ने अखिलेश यादव से जौनपुर के दोनों सांसदों को क्षेत्र में रहने की मांग की
जौनपुर। श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी ने अखिलेश यादव से जौनपुर जिले के दोनों सांसदों बाबू सिंह कुशवाहा और प्रिया सरोज को क्षेत्र में रहने और काम करने की मांग की है।
प्रवक्ता धीरेश श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के दोनों सांसद क्षेत्र में नहीं रहते हैं। महीनों बीत जाते हैं और इनके दर्शन जनता को नहीं मिलते हैं। यहां तक की पार्टी मीटिंग में भी नहीं दिखाई देते हैं। विगत दिनों करेंट लगने से हुई मौत के मामले में भी लोग सांसद को खोजते रहे और सोशल मीडिया पर भी ये काफी वायरल हुआ था। जनता ने सांसद बनाया है तो काम करने के लिए बनाया है। यहां तक की ये लोग फोन पर भी उपलब्ध नहीं हैं। वहीं बीजेपी के नगर विधायक राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश यादव तमाम आलोचना और आरोपों के बाद भी क्षेत्र में जनता के बीच लगातार बने रहते हैं। जबकि उनकी भी लगातार आलोचना होती रहती है और यही लोकतंत्र है।