जजों ने सीएम से मांगी पुरानी पेंशन और एसी कमरे की सुविधा

ब्यूरो,

जजों ने सीएम से मांगी पुरानी पेंशन और एसी कमरे की सुविधा

लखनऊ। न्यायिक अधिकारियों के 42वें अधिवेशन में न्यायाधीशों ने आज पुरानी पेंशन बहाली और बेहतर कार्यस्थल की मांग उठाई। अधिवेशन में अध्यक्ष ने कहा कि 2005 के बाद नियुक्त न्यायिक अधिकारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। महिला न्यायिक अधिकारियों को विशेष सुरक्षा देने की भी मांग की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में न्यायिक अधिकारी कूलर में काम करने को मजबूर हैं, ऐसे में अदालतों में एयरकंडीशन की व्यवस्था की जानी चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि न्यायपालिका किसी भी राज्य की छवि और विकास के लिए अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित जनपदों के जरिए ही साकार होगा। इसके लिए सुदृढ़, त्वरित और सुगम न्यायिक व्यवस्था जरूरी है। सीएम ने न्यायिक अधिकारियों को संविधान के अमृत महोत्सव और अधिवेशन की शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *