आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

3 गांजा तस्कर गिरफ्तार- 90KG. अवैध गाँजा बरामद
जौनपुर।थाना बदलापुर पुलिस, एएनटीएफ टीम बाराबंकी व स्वाट टीम जौनपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक-20.08.2025 को शाम करीब 20.05 बजे विद्यावती मैरेज हाल के सामने ग्राम सुल्तानपुर के पास से बुलेट पर सवार 03 अभियुक्तों 1.राहुल सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह निवासी ग्राम मेढ़ा थाना खुटहन जनपद जौनपुर 2.शनि सिंह उर्फ सन्नी पुत्र शोभनाथ सिंह निवासी ग्राम कपूरपुर थाना तेजी बाजार जनपद जौनपुर 3.सत्यप्रकाश सिंह उर्फ डब्लू पुत्र स्व0 अशोक सिंह निवासी ग्राम खैरपारा थाना तेजी बाजार जनपद जौनपुर को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से अवैध गांजा कुल 90.070 किग्रा बरामद करते हुए दिनांक 21.08.25 को 00.20 बजे बरामद माल व जामातलाशी में मिले माल को सीलसर्वमुहर करते हुए पुलिस हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.राहुल सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह निवासी ग्राम मेढ़ा थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.शनि सिंह उर्फ सन्नी पुत्र शोभनाथ सिंह निवासी ग्राम कपूरपुर थाना तेजी बाजार जनपद जौनपुर।
3.सत्यप्रकाश सिंह उर्फ डब्लू पुत्र स्व0 अशोक सिंह निवासी ग्राम खैरपारा थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
गाँजा कुल वजन 90.070 कि0ग्रा0, 04 एण्ड्रायड मोबाइल, एक एटीएम कार्ड व एक बुलेट मोटरसाइकिल
पंजीकृत मुकदमा-
1.मु0अ0सं0-340/25 धारा 8/20/29/60 NDPS ACT थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त सत्यप्रकाश सिंह उर्फ डब्लू-
1.मु0अ0सं0-179/20 धारा 308/323/325/504/506 भादवि थाना महराजगंज जौनपुर
2.मु0अ0सं0-422/13 धारा 394/411 भादवि थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
3.मु0अ0सं0-650/14 धारा 147/323/504/506/325 भादवि थाना महराजगंज जौनपुर