Bueauro
रामाश्रम कालोनी में जलभराव से मुक्ति कब मिलेगी?
जौनपुर। नगर के दक्षिणी भाग में अहमदखानमंडी में रामाश्रम कालोनी वासियों का बहुत बुरा हाल है। पिछले कई साल से जलभराव की स्थिति लगातार बनी रहती है जिसके निराकरण के लिए नगर पालिका ने एक पम्प जल निकासी के लिए लगा दिया है लेकिन यह व्यवस्था सफल नहीं है और कालोनी में जलभराव बना रहता है। बदबूदार पानी लगातार इकट्ठा होने से संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बनी रहती है। कालोनी वासियों ने कहा कि कई बार कई जगह शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन आजतक निराकरण नही हो सका है। नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य को फोन करने पर फोन नहीं उठा यही हाल नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी का भी रहा उनका भी फोन नहीं उठा।
कालोनी वासियों ने मुख्यमंत्री योगी जी से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।