सिटी स्टेशन जाने वाले यात्री जाम से परेशान

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

सिटी स्टेशन जाने वाले यात्री जाम से परेशान

सिटी स्टेशन जाने वाले यात्री रोज होते हैं जाम से परेशान

कई बार लोगों की जाम के कारण छूट जाती है ट्रेन
जौनपुर। सिटी स्टेशन जाने वाले लोगों को बराबर जाम का सामना करना पड़ता है। मिर्जापुर रोड पर ओवर ब्रिज बनाने से ये समस्या आई है। ओवर ब्रिज के पास सिर्फ एक तरफ ही संपर्क मार्ग है जो कि अत्यंत ही सकरा है। दूसरी तरफ का मार्ग तो इतना सकरा है कि दो पहिया वाहन भी नहीं जा सकता है। ये स्थिति सालों से बनी हुई है। लोगों ने कई बार शिकायत भी की किंतु अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
ट्रेनों के जाने के समय रोज जाम लग जाता है जिसके कारण यात्रियों को बहुत परेशानी होती है। संपर्क मार्ग इतना सकरा है कि एक साथ दो कार या जीप आमने सामने नहीं निकल सकती है। जनता की शिकायत पर अधिकारी आते हैं और जांच करके चले जाते हैं और जनता को हमेशा झूठा आश्वासन दिया जाता है। लोगों का कहना है कि न जाने कब तक संपर्क मार्ग बनाया जाएगा जिससे सुचारू रूप से आवागमन संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *