Alok Verma, Jaunpur Bueauro,
श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग क
जौनपुर। श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेश श्रीवास्तव ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। उन्होंने कहा कि यह चौराहा नगर का महत्वपूर्ण चौराहा है जहां से लखनऊ सुल्तानपुर प्रयागराज आजमगढ़ वाराणसी मिर्जापुर सोनभद्र गाजीपुर मऊ गोरखपुर आदि जिलों के लिए भारी वाहनों और रोडवेज की बसों का संचालन होता है नगरवासियों का भी आवागमन भारी संख्या में होता है। भारी संख्या में वाहनों के आवागमन से लगातार ट्रैफिक जाम लगा रहता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि इस मामले को प्राथमिकता में रखते हुए जल्द से जल्द ओवर ब्रिज बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि स्कूलों की छुट्टी होने पर जबरदस्त जाम लग जाता है जिसके कारण छोटे बच्चे घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग को अतिआवश्यक बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन किया है कि इस मामले को प्राथमिकता में रखें।
श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेश श्रीवास्तव ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। उन्होंने कहा कि यह चौराहा नगर का महत्वपूर्ण चौराहा है जहां से लखनऊ सुल्तानपुर प्रयागराज आजमगढ़ वाराणसी मिर्जापुर सोनभद्र गाजीपुर मऊ गोरखपुर आदि जिलों के लिए भारी वाहनों और रोडवेज की बसों का संचालन होता है नगरवासियों का भी आवागमन भारी संख्या में होता है। भारी संख्या में वाहनों के आवागमन से लगातार ट्रैफिक जाम लगा रहता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि इस मामले को प्राथमिकता में रखते हुए जल्द से जल्द ओवर ब्रिज बनाया जाए।