ब्यूरो,
हंगामे के बीच यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा विधायकों के लगातार वेल में प्रदर्शन के कारण सोमवार को भारी हंगामा हुआ। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित रही। हंगामे के बीच भी सरकार द्वारा लाए गए सभी विधेयक सदन में पेश किए गए। स्थिति न सुधरने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की। विपक्षी सदस्यों के शोरगुल के कारण महत्वपूर्ण चर्चाएं पूरी नहीं हो सकीं और सत्र का माहौल पूरे दिन तनावपूर्ण बना रहा।