ब्यूरो,

रूस के तटीय इलाके में आया 8.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप – सभी स्थानों पर मची अफरा तफरी
रूस के तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया.
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक यह भूकंप समुद्क के नीचे आया है और इस वजह से सुनामी का अलर्टी भी जारी किया गया है.
जानकारी के मुताबिक रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है.
रूस के राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) सुनामी चेतावनी केंद्र ने पूरे हवाई राज्य के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है.
यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप इतना शक्तिशाली था कि सुनामी आ सकती थी. यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केन्द्र रूस के कामचटका प्रायद्वीप में पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 133 किमी दक्षिण-पूर्व में 74 किमी की गहराई पर था.
रूस में आये खतरनाक भूकंप के बाद सभी स्थानों पर अफरा तफरी मची है. भूकंप की तीव्रता 8.8 मेग्नीट्यूड आँकी गयी है. इस भूकंप के बाद रूस से लेकर हवाई, अलास्का, जापान और पूरे यूएस वेस्ट कोस्ट में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है. प्रशांत महासागर के उत्तरी इलाके में पिछले तीन घंटे में 18 भूकंप आ चुके हैं. समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. हर तरफ चीख पुकार और तबाही का मंज़र है….