ब्यूरो,

तहसील मड़ियाहू के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
जौनपुर। तहसील मड़ियाहूं के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जे, पुलिस एवं राशन कार्ड से संबंधित शिकायते प्राप्त हुई जिसे सम्बंधित अधिकारियों को सौपते हुए निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये और निस्तारण करने के उपरान्त शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य प्राप्त करें।
इस दौरान राकेश चन्द्र मिश्रा निवासी बदौवा तहसील मडियाहू के द्वारा शिकायत की गयी कि उनकी वरासत दर्ज नही हो पा रही है, जिस पर निर्देशित किया गया कि तत्काल वरासत दर्ज कर खतौनी उपलब्ध करायी जाए। जिसके अनुपालन में तहसीलदार द्वारा तत्काल आवेदक राकेश चन्द्र मिश्रा जी कि वरासत दर्ज कराई गयी जिसका अभिलेख/खतौनी सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ही स्वयं आवेदक को उपलब्ध कराया गया।
इसी क्रम में जनपद की अन्य तहसीलों में भी अधिकारियों द्वारा आम जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।