कलेक्ट्रेट में गंदगी का अंबार, कलेक्ट्रेट को ही साफ नहीं करवा पा रहे हैं जिलाधिकारी

ब्यूरो,

कलेक्ट्रेट में गंदगी का अंबार, कलेक्ट्रेट को ही साफ नहीं करवा पा रहे हैं जिलाधिकारी

जौनपुर। कलेक्टरेट परिसर में चहुंओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिला पंचायत कार्यालय के सामने बने सुलभ कॉम्प्लेक्स की टंकी का पानी लगातार बह कर परिसर में बहता रहता है लेकिन कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं देता है। जबकि जिलाधिकारी का कार्यालय ठीक सामने है। जिलाधिकारी और अन्य सभी अधिकारी इस तरह की गंदगी को देखते हुए अनदेखा कर जाते हैं।
जिलाधिकारी डॉ दिनेश सिंह कार्यकुशल अधिकारी माने जाते हैं लेकिन परिसर में व्याप्त गंदगी को क्यों ध्यान नही दे रहे ये समझ से परे है।
कलेक्ट्रेट परिसर में ही तहसीलदार कार्यालय भी स्थित है और उपजिलाधिकारी, अपर जिला अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और अन्य विभाग के अधिकारियों के कार्यालय हैं। परिसर में ही विकास भवन भी बनाया गया है। हर जगह गंदगी व्याप्त है और कोई भी ध्यान देने वाला नहीं है।
जिले भर के लोग और वादकारी रोज कलेक्ट्रेट आते हैं और इस गंदगी को झेलने के लिए अभिशप्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *