लखनऊ के प्रेम प्लाजा की पांचवीं मंजिल पर लिफ्ट में 2 युवक फंसे-हालत बिगड़ी

ब्यूरो,

लखनऊ के प्रेम प्लाजा की पांचवीं मंजिल पर लिफ्ट में फंसे 2 युवक, हालत बिगड़ी

लखनऊ के प्रेम प्लाजा की पांचवीं मंजिल पर लिफ्ट में 2 युवक फंसे-हालत बिगड़ी

यूपी की राजधानी लखनऊ के प्रेम प्लाजा की पांचवीं मंजिल पर लिफ्ट में दो युवक दो घंटे फंसे रहे। दोनों की हालत की बिगड़ गई । दमकलकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद लिफ्ट खोलकर दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया।

लखनऊ के प्रेम प्लाजा की पांचवीं मंजिल पर लिफ्ट में फंसे 2 युवक, हालत बिगड़ी

यूपी की राजधानी लखनऊ में जवाहर भवन के पीछे स्थित प्रेम प्लाजा की पांचवीं मंजिल पर में मंगलवार तड़के लिफ्ट अटक गई। लिफ्ट में दो युवक फंस गए। दोनों युवक की हालत बिगड़ गई। काफी प्रयास के बाद भी लिफ्ट न चलने पर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद लिफ्ट खोलकर दोनों को बाहर निकाला गया है। इसके बाद दोनों को अस्पताल भेजवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सादर निवासी अपूर्व वर्मा और सआदतगंज के ओजस्वी वर्मा प्रेम प्लाजा स्थित निजी कंपनी में काम करते हैं। दोनों लोग नाइट शिफ्ट करके मंगलवार तड़के करीब तीन बजे लिफ्ट से उतर रहे थे। लिफ्ट पांचवीं मंजिल पर पहुंची थी तभी फंस गई। काफी प्रयास के बाद लिफ्ट नीचे आने पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर मैकेनिक की मदद से लिफ्ट सही कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक की हालत बिगड़ने लगी। युवकों को दिक्कत होने लगी।

इसके बाद सूचना हजरतगंज फायर स्टेशन को दी गई। जानकारी होने के बाद हजरतगंज फायर स्टेशन के एफएसओ राम कुमार रावत एमडीआरवी वाहन के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दलकलकर्मियों ने काफी प्रयास किया। इसके बाद लिफ्ट खोलकर अपूर्व और ओजस्वी को करीब छह बजे बाहर निकाला जा सका। इसके बाद अपूर्व और ओजस्वी को ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों का इलाज किया गया। इसके बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *