बेटे ने अपनी मां को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो,

बेटे ने अपनी मां को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

यूपी के रायबरेली में बेटे ने अपनी मां को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी के बेटे अपने पिता पर दादी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रायबरेली में रिश्ते का कत्ल: दादी की लाठी से पीट-पीट कर पिता ने कर दी हत्या, पोते ने कराई FIR

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रिश्ते के कत्ल की खबर सामने आई है। यहां खीरो थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात शराबी बेटे ने बुजुर्ग मां की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी के बेटे ने पिता के खिलाफ तहरीर देकर दादी की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना खीरो थाना क्षेत्र के बैरी विशाल खेड़ा मजरे सेमरी गांव की है। गांव रहने वाली 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला स्वागा पत्नी स्व़ बैजनाथ इस गांव की रहने वाली है। बुजुर्ग महिला का बेटा 50 वर्षीय गहरेश्वर शराब के नशे का आदी है। वह अक्सर शराब के नशे में घर पहुंचता है। नशे में घर पहुंचने के बाद वह विवाद करता है। इसी तरह वह सोमवार रात पहुंचा। नशे में धुत था। मां ने शराब पीने को लेकर पूछा तो विवाद हो गया। वह अपने बुजुर्ग झगड़ने लगा। विवाद के बीच गुस्से में लाठी डंडे से पीट-पीट कर अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। खबर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दादी की हत्या से दुखी पोते ने अपने पिता पर मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *