कमरे में झाडू लगाने के बाद मिट्टी गिरने पर गुस्से में आकर महिला ने की ससुर से मारपीट, उठाया खौफनाक कदम 

ब्यूरो,

कमरे में झाडू लगाने के बाद मिट्टी गिरने पर गुस्से में आकर महिला ने की ससुर से मारपीट, उठाया खौफनाक कदम 

यूपी के बागपत जिले में झाडू लगाने के बाद फर्श पर जूतों से गिरने पर बहू ने अपने ससुर की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद बहू ने कमरे में जाकर खौफनाक कदम उठाया। हालांकि लोगों ने फंदा काट उसे बचा लिया है।

यूपी के बागपत में कमरे में झाडू लगाने के बाद मिट्टी गिरने पर गुस्से में आकर महिला ने ससुर से मारपीट की और फिर कमरे में जाकर खौफनाक कदम उठा लिया। महिला ने फांसी लगा लगी। शोर-शराबा होने के बाद परिजन ओर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कस्बे के एक मोहल्ले में बाइक मैकेनिक परिवार के साथ रहता है। सोमवार सुबह मैकेनिक अपने बच्चे और पिता के साथ घूमने गया था। घर पर पत्नी ने साफ सफाई की थी। इसी बीच मैकेनिक के पिता घर लौट आए। उनके जूतों में ढेर सारी मिट्टी लगी थी। वह घर में घुसे तो जूतों में लगी मिट्टी कमरे में फर्श पर फैल गई। झाड़ू के बाद फर्श पर गंदगी देख बहू आग-बबूला हो गई। गुस्साई महिला ने वृद्ध ससुर की डंडों से जमकर पिटाई की। इसके बाद महिला ने अपने ससुर के साथ गाली गलौज की। मारपीट के बाद महिला कमरे में चली गई।

इसके बाद वह कमरे में उसने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे पर डालकर फांसी लगा ली। इस दौरान मैकेनिक बच्चों के साथ घर पहुंचा। बेटी ने मां को पंखे पर लटका देखकर शोर मचाया, तो परिजनों के साथ आसपास के लोग भी कमरे में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने फंदे को काटकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। पुलिस शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *