ब्यूरो,
बरेली:यूपी एसटीएफ ने बीमा घोटाले का किया पर्दाफाश, 8 लोग गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ की टीम बरेली में एक बड़े बीमा घोटाले का पर्दाफाश किया है। टीम ने 8 लोगों राहुल गिहार, जगदीश,सुरेंद्र गंगवार, बन्टी,नरेन्द्र उर्फ नन्दू, संदीप, बासिद,प्रभाकर त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। जो फर्जी तरीके से बीमा कराकर क्लेम दिलवाने वाले गिरोह का हिस्सा थे। ये लोग वृद्ध व्यक्तियों के फर्जी आधार कार्ड बनाकर उनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच दिखाकर बीमा कराते थे और बाद में उनकी मृत्यु के बाद क्लेम का पैसा ले लेते थे। गिरफ्तारी बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में नैनीताल-बरेली हाईवे पर हुई।