दिल्ली के भारत नगर क्षेत्र में 17 बच्चों समेत 36 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, कब्जे से प्रतिबंधित IMO एप्लिकेशन से लैस 7 स्मार्ट फोन बरामद व 13 बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र भी मिले

ब्यूरो,

दिल्ली के भारत नगर क्षेत्र में 17 बच्चों समेत 36 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, कब्जे से प्रतिबंधित IMO एप्लिकेशन से लैस 7 स्मार्ट फोन बरामद व 13 बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र भी मिले

 

दिल्ली के भारत नगर क्षेत्र में 17 बच्चों समेत 36 अवैध बांग्लादेशी घसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस के विदेशी सेल ने क्लोज मॉनीटरिंग के बाद 13 जून को अभियान चलाया।

दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले के भारत नगर क्षेत्र में 17 बच्चों समेत 36 अवैध बांग्लादेशी घसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। जारी बयान में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस के विदेशी सेल ने क्लोज मॉनीटरिंग के बाद 13 जून को अभियान चलाया। इसमें छापेमारी के दौरान 36 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से प्रतिबंधित IMO एप्लिकेशन से लैस 7 स्मार्ट फोन बरामद किए गए हैं। इनके पास से 13 बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र भी मिले हैं।

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह अभियान दिल्ली में रहने वाले अनधिकृत विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा थी। पुलिस का कहना है कि भारत नगर थाना क्षेत्र में अवैध प्रवासियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद इस ऑपरेशन को शुरू किया गया था।

पुलिस ने बताया कि कई दिनों की लगातार निगरानी के बाद 13 जून को विदेशी सेल को वजीरपुर में रहने वाले एक अवैध बांग्लादेशी नागरिक की मौजूदगी के बारे में सटीक जानकारी मिली। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी की। इसके बाद टीम ने इलाके में रहने वालों की पहचान को लेकर व्यापक अभियान चलाया। गहन तलाशी अभियान के दौरान लगभग 25 फुटपाथ और 32 गलियों की गहन जांच की गई।

ऑपरेशन के दौरान ही एक संदिग्ध पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ शुरू की। उसने शुरुआत में टीम को गुमराह करने की कोशिश की। इसके बाद उसने भारत में अवैध रूप से रहने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार की। उसके खुलासे के आधार पर अन्य सदस्यों की पहचान की गई। इन सभी को पकड़ लिया गया। पकड़े गए 36 घुसपैठियों में 19 वयस्क और 17 बच्चे शामिल हैं। ये घुसपैठिए दिल्ली के वजीरपुर जेजे कॉलोनी में बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *