Bueauro,
आपरेशन ब्लू स्टार” की बरसी पर लगे खालिस्तान के नारे
Amritsar…
आपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी पर शुक्रवार को स्वर्ण मंदिर परिसर स्थित अकाल तख्त पर कट्टरपंथी सिख संगठनों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाए. इस दौरान स्वर्ण मंदिर और शहर में शांतिपूर्ण बंद का माहौल रहा.
दल खालसा के कार्यकर्ता अपने हाथों में जरनैल सिंह भिंडरावाले के चित्र वाले पोस्टर और खालिस्तानी झंडे लिए हुए नजर आए. दल खालसा, पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और उनके सहयोगी एवं पूर्व सांसद ध्यान सिंह मंड समेत कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अकाल तख्त पर नारेबाजी की…