Bueauro,
कनाडा में G7 समिट में हिस्सा लेंगे मोदी
पीएम कार्नी ने फोन कर न्योता दिया
New Delhi…
कनाडा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को G7 देशों की समिट में शामिल होने का न्योता भेजा है. कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने मोदी को फोन कर इस समिट में आमंत्रित किया है.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी. मोदी ने लिखा मैंने आमंत्रण के लिए कार्नी का आभार जताया और उन्हें कनाडा के चुनाव में जीत की बधाई दी. मुझे इस शिखर सम्मेलन में कार्नी से मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है. जीवंत लोकतंत्रों में भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों के लिए नए उत्साह के साथ काम करने को तैयार हैं. G7 की यह समिट कनाडा के कनानास्किस (Kananaskis) में 15 से 17 जून तक होगी.
अलगाववादी हरदीप निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गये थे. कनाडा में नये पीएम कार्नी के पद संभालने के बाद संबंधों में बेहतरी की संभावनाएं जताई गई थीं, लेकिन G7 में जिस तरह न्योता मिलने में देरी हुई, उससे आशंकाएं फिर खड़ी हो गई थीं. पर अब पीएम को समिट में भाग लेने का न्योता मिलने से फिर से बेहतर संबंध की उम्मीद जगी है …