आलको वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

नगर की सड़कें एसटीपी योजना के कारण कई जगह धसी
जल निगम और कार्यदायी संस्था बेफिक्र
जौनपुर। नगर की सड़कें एसटीपी योजना के कारण सीवर लाइन डालने के लिए पूरे नगर में खोदकर सीवर लाइन डाली गई हैं लेकिन घटिया निर्माण होने के कारण अब सड़कें नगर में कई स्थानों पर धस जा रही है जिसके कारण नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है।
जल निगम और कार्यदायी संस्था को कोई भी परवाह नही है और जिला प्रशासन भी खाना पूर्ति ही कर रहा है।
श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेश श्रीवास्तव ने प्रशासन से अविलंब नगर की सड़कों को ठीक कराने का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी जौनपुर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है।