बहराइच के महसी इलाके में फिर भेड़िया का आतंक, मां की गोद से 3 साल के मासूम बच्चे को खींच ले गया भेड़िया

ब्यूरो,

बहराइच के महसी इलाके में फिर भेड़िया का आतंक, मां की गोद से 3 साल के मासूम बच्चे को खींच ले गया भेड़िया

यूपी के बहराइच जिले में महसी इलाके में फिर भेड़िया का आतंक शुरू हो गया है। भेड़िया मां की गोद से 3 साल के मासूम बच्चे को खींच ले गया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर विभाग की टीम पहुंच गई।

यूपी के बहराइच जिले में महसील तहसील क्षेत्र के एक बार फिर भेड़िया का आतंक शुरू हो गया है। यहां हरदी थाना क्षेत्र के गदामार कला गांव में तीन साल के मासूम आयुष पुत्र प्रमोद को भेड़िया मां के बिस्तर गोद से खींच ले गया। गन्ने के खेत में बच्चे को चबा रहा था। हाका लगाने के बाद भेड़िया बच्चा शव छोड़ कर भाग गया। वन विभाग को सूचना दी गई है। दरअसल यह पूरा इलाका भेड़िए की दहशत में रह चुका है। एक बार फिर इस तरह की घटना से ग्रामीण खासे परेशान हैं। उधर, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

एक सप्ताह पूर्व गदामार निवासी अमृतलाल के घर शादी समारोह था। जिसमें कैसरगंज के कोठवल निवासी उसकी बहन अपने बेटे आयुष पुत्र प्रमोद के साथ आई थी और तब से यहीं थी। आयुष को दबोच कर भाग निकला। सोमवार रात खाना खाने के बाद महिला अपने बच्चे के साथ सोई हुई थी। रात में तीन साल के मासूम आयुष को भेड़िया मां के बिस्तर गोद से खींच ले गया। मां झिझककर उठी तो बच्चा गायब था। रात 12 बजे गांव वाले बच्चे की तलाश में निकले और एक किलोमीटर के दायरे में तलाशी ली लेकिन बच्चा नहीं मिला।

मंगलवार की सुबह जब किसान खेतों की ओर गए तो देखा गन्ने के खेत में बच्चे को खा रहा था। ग्रामीणों ने हांका लगाया तब उसने बच्चे को छोड़ा। इस बीच बच्चे के शरीर का कुछ हिस्सा भेड़िया खा गया था। यह खबर गदामार कला गांव पहुंची तो सैकड़ाें ग्रामीण वहां पहुंच गए। बच्चे की शिनाख्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *