आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
24 घण्टे के अन्दर अभियुक्त गिरफ्तार
सुरेरी पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर पीड़िता को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
जौनपुर। थाना सुरेरी
24 घण्टे के अन्दर पीड़िता को बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-29.05.2025 की रात्रि में पीड़िता को थाना सुरेरी क्षेत्र से अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी राईपुर फिफिऔना थाना सुरेरी जनपद जौनपुर द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में पीड़िता की माता की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-62/25 धारा-137(2)/87 बीएनएस थाना सुरेरी जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 30.05.2025 को उ0नि0 अम्ब्रीश कुमार सिंह थाना सुरेरी जनपद जौनपुर व उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार सिंह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अनिल कुमार को ग्राम छेरहटी पुलिया से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि पीड़िता से मै पिछले 05 महिने से बात करता हूँ। हम लोग एक दूसरे से प्रेम करते है। मैं शादी करने की नियत से पीड़िता उपरोक्त को अपने साथ लेकर गया था।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 –62/25 धारा-137(2)/87/64 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
अनिल कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी राईपुर फिफिऔना थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
उ0नि0 श्री अम्ब्रीश कुमार सिंह थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार सिंह थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।