आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
हर्ष फायरिंग करने से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
जफराबाद पुलिस टीम द्वारा वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर हर्ष फायरिंग करने से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा थाना प्रभारी उ0नि0 मनोज कुमार राय के नेतृत्व में हर्ष फायरिंग करने से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
सोशल मीडिया पर वायरल ग्राम हिसामपुर के हर्ष फायरिंग के वीडियो का पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त के सम्बन्ध मे उ0नि0 संजय कुमार की लिखित तहरीर पुर मु0अ0सं0-127/25 धारा-125 बीएनएस व 27(1)3 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर हर्ष फायरिंग से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.शम्भू पुत्र नन्दलाल, 2.मदन पुत्र शम्भू निवासी हिसामपुर थाना जफराबाद जौनपुर को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण व आपराधिक इतिहास-
1. शम्भू पुत्र नन्दलाल निवासी हिसामपुर थाना जफराबाद जौनपुर उम्र 48 वर्ष
मु0अ0सं0-42/2022 धारा-336/504/506 भादवि थाना जफराबाद जौनपुर।
मु0अ0सं0-127/25 धारा-125बीएनएस व 27(1)3 आर्म्स एक्ट थाना जफराबाद जौनपुर।
मदन कुमार पुत्र शम्भू निवासी हिसामपुर थाना जफराबाद जौनपुर उम्र 24 वर्ष
मु0अ0सं0-127/25 धारा-125बीएनएस व 27(1)3 आर्म्स एक्ट थाना जफराबाद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
उ0नि0 मनोज कुमार राय थाना जफराबाद जौनपुर।
उ0नि0संजय कुमार थाना जफराबाद जौनपुर।
हे0का0 रामनरेश थाना जफराबाद जौनपुर।
का0तेजबहादुर सिंह थाना जफराबाद जौनपुर।