ब्यूरो,
अखिलेश यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. उन्होंने केंद्र सरकार की ‘अग्निवीर योजना’ और सुरक्षा बलों की हालत पर भी सवाल खड़े किए. अखिलेश ने कहा, “बीजेपी सरकार ने सुरक्षा बलों की संख्या घटाई, उन्हें घटिया अस्त्र-शस्त्र दिए, और अग्निवीर जैसी अधूरी योजनाओं से देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया. इसका खामियाजा आज आम लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है.”