चर्चित विकास दीप बिल्डिंग हुई जरजर, भरभराकर कर गिरी सीढ़ियों में दब कर युवक की मौत

ब्यूरो,

चर्चित विकास दीप बिल्डिंग हुई जरजर, भरभराकर कर गिरी सीढ़ियों में दब कर युवक की मौत

राजधानी के मोतीलाल नेहरू मार्ग छितवापुर में स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण की बहुचर्चित विकास दीप बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।बुधवार को इसी बिल्डिंग की सीढ़ियां स्वतः टूट कर नीचे आ गिरी,जिसके मलबे में दब कर युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।
बता दें कि इसी बारह मंजिला बिल्डिंग में लगभग दस सरकारी विभाग चलाए जा रहे हैं।विकास दीप की पूरी इमारत बुरी तरह जरजर हो चुकी है।बेसमेंट और द्वितीय तल तक सैकड़ों दुकानें भी इस इमारत में किराए पर चलवाई जा रही हैं।इन्हीं दुकानदारों का कहना है कि ठीक से इमारत की मरम्मत हुए काफी समय हो चुका।समय समय पर प्लास्टर और दीवारों के टुकड़े टूट कर गिरते रहते हैं लेकिन जिम्मेदारों ने शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की।अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक युवक अपनी जान गंवा बैठा।बुधवार को पीछे की सीढियां अचानक टूट कर गिर पड़ी,विकास दीप अपनी फर्म का काम करवाने बिसवां सीतापुर से आए शशि गौरव श्रीवास्तव इस हादसे का शिकार हो गये।लोगों ने उन्हें मलबे से निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।विधानसभा से महज थोड़ी दूरी पर स्थित इस इमारत में घटी इस घटना और भवन के जरजर हालत ने जिम्मेदारों पर कई सवाल खड़े कर दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *