आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

स्कूलों को 11 बजे तक ही बंद करने की एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने की मांग
वाराणसी। हीट वेव के कारण एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने स्कूल बंद करने का समय 11 बजे करने की मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है।
मुख्य्मंत्री को लिखे पत्र में लिखा है कि पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया है जिसके चलते बच्चों के बीमार होने की आशंका है अतः स्कूलों को 11 बजे तक ही खोला जाय।