
ग्राम पंचायत बरेठी विकासखंड मिश्रिख जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों हेतु ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा कार्य के अंतर्गत सती देवी चक मार्ग का कार्य कराया जा रहा था तभी गांव की मीना राजवंशी पत्नी राम प्रकाश द्वारा मौके पर पहुंचकर लोगों को कार्य न करने देने व ग्राम प्रधान को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए प्रधान पति पर डंडे से प्रहार कर दिया जिससे उनको चोट भी लगी लग गई और कराए गए कार्य को नुकसान पहुंचाया जिसकी शिकायत प्रधान द्वारा उप जिलाधिकारी मिश्रिख से की है उप जिलाधिकारी ने जांच करा कर मीना राजवंशी के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है