अनपरा बिजली घर की आईसीटी में ब्लास्ट, पांचों इकाइयां बंद

सोनभद्र में अनपरा बिजलीघर की 1630 मेगावाट क्षमता की पांच इकाइयों से शुक्रवार सुबह उत्पादन ठप हो गया। अनपरा परियोजना के स्विचयार्ड में लगी आईसीटी अचानक ब्लास्ट हो जाने को इकाइयां बंद होने की वजह बताया गया है। उत्पादन बंद होने के साथ ही 132केवी बीना सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति भी बंद हो गयी है।उत्पादन इकाइयां बंद होने से कोयला खदानों और परियोजनाओं में भी बिजली न होने से काम ठप हो गया।सीजीएम अनपरा एचपी सिंह ने शाम तक उत्पादन बहाल कर लिये जाने की सम्भावना जतायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *