दिवाली से पहले योगी सरकार देगी तोहफा! शिक्षक और कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी

ब्यूरो,

यूपी सरकार दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। योगी सरकार अब राज्य में महंगाई भत्ता बढ़ाकर देने की कोशिश में लगी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और संभावना है कि दिवाली से पहले सरकार इसको मंजूरी देगी। इससे पहले केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते ही घोषणा की थी कि सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता या डीए 4 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इसी तर्ज पर अब योगी सरकार भी डीएम बढ़ाने का कदम उठाने वाली है।

गौरतलब हो कि डीए यूपी में सरकारी शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशन लेने वालों के लिए बढ़ाया जाएगा। संभावना है कि जल्द यूपी सरकार 12 लाख शिक्षकों औरकर्मचारियों के साथ 7 लाख पेंशनभोगियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाएगी। इसके लिए यूपी सरकार का वित्त विभाग विचार कर रहा है। यूपी सरकार दिवाली से पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही कर्मचारियों का डीए बढ़ाया जाएगा। खास बात ये है कि कर्मचारियों के लिए बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई से लागू होगा। इसी के साथ 1 जुलाई से लागू होने तक का भी बढ़ा हुआ डीए सभी को एरियर के रूप में दिया जाना है। यूपी सरकार पिछली अवधि का बकाया भी एक साथ देगी।

इससे पहले मई में भी डीए बढ़ाया गया था। मई में कर्मचारियों को जनवरी से बकाया रकम मिली थी। इसी के बाद से अब तक कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए दिया जा रहा था। अब इसमें वृद्धि किए जाने की उम्मीद है। दिवाली से पहले डीएम बढ़ा तो 46 प्रतिशत डीएम कर्मचारियों को दिया जाएगा। हालांकि डीए कब तक बढ़ेगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। जल्द सरकार इस पर फैसला ले सकती है। इस प्रस्ताव की मंजूरी के बाद यूपी के कर्मचारियों का डीए भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर हो जाएगा। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी जुलाई से बढ़ा हुआ डीएम मिलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *