वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, रखेंगे स्टेडियम की आधारशिला, क्रिकेट सितारों से सजी काशी

ब्यूरो,

पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे। वहीं पूर्व क्रिकेटरों संग बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह भी पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने के लिए शनिवार को यानि आज वाराणसी पहुंच गए हैं। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी दिखे। कई क्रिकेट सितारे स्टेडियम के शिलान्यास के लिए पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने के लिए शनिवार को यानि आज वाराणसी पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस यात्रा को काशी में एक स्वर्णिम अध्याय बताया। इस दौरान पीएम मोदी लगभग 451 करोड़ रुपये की लागत वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भाग भी लेंगे। साथ ही 1,115 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 16 अटल आवासीय विद्यालयों का भी उद्घाटन करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *