
वाराणसी में आधे घंटे की बारिश से जलजमाव, उमस भी बढ़ी
वातावरण में मानसूनी मौसम पूरी तरह हावी होता जा रहा है। मंगलवार शाम आधा घंटा तक कुछ इलाकों में तेज जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे कई मोहल्लों में जलजमाव हो गया। इससे उमस भी बढ़ गई।
अंधरापुल, सरैया डॉट पुल, शैलपुत्री, पुरानापुल, जलालीपुरा, छोहरा, नई सड़क, औरंगाबाद, गोदौलिया, विनायका, हनुमान फाटक, फातमान रोड, अमरपुर बटलोहिया, राजभंडार, अमरैया, शाह का पंजा आदि इलाकों में एक से डेढ़ घंटे तो कुछ इलाकों में दो से तीन घंटे तक पानी लगा रहा। बारिश के अलावा सीवर ओवरफ्लो ने भी जलजमाव की समस्या बढ़ा दी। फातमान रोड पर तीन दिनों से पानी लगा हुआ है। इस मार्ग पर मैनहोल पर सड़क बना देने व जल निकासी न होने से सड़क खराब हो रही है।