
योग के जरिए खुद को फिट और खूबसूरत रखती हैं ये अभिनेत्रियां, देखकर उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल
21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेते हैं। ना केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी यह मदद करता है। तो चलिए बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी फिटनेस और खूबसूरती का राज योग है।

सबसे पहले बात करते हैं करीना कपूर की। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद करीना योग की मदद से पहले की तरह खुद को फिट करने में जुटी हुई हैं।

47 साल की मलाइका अपनी खूबसूरती का राज योग को बताती हैं। वह अपनी फिटनेस से आज की अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर वह योग करते हुए वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

शिल्पा शेट्टी अपनी योग वाली तस्वीरों से लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। वह मुश्किल से मुश्किल आसन भी आसानी से करती नजर आती हैं।

शिल्पा की तरह बिपाशा भी कई डिजिटल माध्यम से योग सिखाती आई हैं। वह इंस्टाग्राम पर भी आसन करते हुए वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

प्रेग्नेंसी के वक्त अनुष्का शर्मा ने शीर्षासन की इस तस्वीर को पोस्ट कर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि योग टीचर के निर्देश पर ऐसा किया जा सकता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन खुद को फिट रखने के लिए जिम की जगह योग को ज्यादा बेहतर मानती हैं। आराध्या के जन्म के बाद जब उनका वजन काफी बढ़ गया था तब उन्होंने योग का ही सहारा लिया था।

एक और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांफिस की खूबसूरती और फिटनेस का राज योग है। लॉकाडउन के दौरान जैकलीन ने ऑनलाइन योगा क्लासेस ली थीं।

फिटनेस फ्रीक सुष्मिता सेन भी योग की कायल हैं। उनकी यह तस्वीर सबूत है कि इस उम्र में भी उन्होंने कैसे खुद को फिट रखा हुआ है।

फिटनेस फ्रीक सुष्मिता सेन भी योग की कायल हैं। उनकी यह तस्वीर सबूत है कि इस उम्र में भी उन्होंने कैसे खुद को फिट रखा हुआ है।