जौनपुर: आरोपित गिरफ्तार

आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर। महराजगंज पुलिस ने बैरमा गांव में गत छह जून की रात वर यात्रा के दौरान चाकू मारकर सात व्यक्तियों को घायल करने के आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उक्त गांव में द्वारचार के समय डीजे का पहिया खेत में उतर जाने के कारण बांस-बल्ली से की गई बैरिकेडिग टूट गई थी। इसी को लेकर विवाद होने पर टिल्लू मौर्य ने चाकू मारकर सात लोगों को घायल कर दिया था। इनमें से चार को हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। तहरीर के आधार पर टिल्लू मौर्य के विरुद्ध हत्या के प्रयास व दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित को सराय पड़री चौराहे से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद आरोपित का चालान कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *