चॉकलेट देकर बच्चों को बुलाता था 68 साल का बुजुर्ग, फिर दिखाता था पोर्न वीडियो, दबोचा गया

चेन्नई में पुलिस ने एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है कि वह नाबालिग बच्चों को चॉकलेट खिलाकर उन्हें पोर्न देखने के लिए मजबूर करता था। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार चौंकाने वाली घटना तब सामने आई जब एक 12 वर्षीय लड़की ने अपनी मां को 68 वर्षीय आदमी के कार्य के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पीड़िता की मां आरोपी के लिए केयरटेकर के रूप में काम करती थी। 12 वर्षीय बच्ची ने कथित तौर पर अपनी मां को बताया कि पुष्पराज ने उसे गेम खेलने अपना सेल फोन दिया और चॉकलेट भी दी। फिर, उसने 12 वर्षीय लड़की को फोन पर पोर्न देखने के लिए मजबूर किया। 

एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि लड़की ने अपनी मां को बताया कि आरोपी ने उसका यौन शोषण भी किया था। घटना के बारे में जानने के बाद, पीड़िता की मां आरोपी पर बरस पड़ी। उसे उसके फोन में अश्लील चीजे भी मिलीं जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि बुजुर्ग आरोपी ने तीन अन्य नाबालिगों के साथ इसी तरह से दुर्व्यवहार किया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *