
बलिया…
दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्यारोपी धीरेंद्र सिंह को बलिया की सीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया. लखनऊ में गिरफ़्तारी के बाद रविवार देर शाम को धीरेंद्र सिंह को बलिया लाया गया था, जहां से सोमवार की सुबह उसका मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया. 15 अक्टूबर को कोटे की दुकान को लेकर खुली पंचायत में दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हुई थी. इस दौरान एक पक्ष के जयप्रकाश पाल की गोली लगने से मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 नामजद समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.