केरल विमान हादसा : पीएम मोदी ने केरल के सीएम से फोन पर की बात – हादसे की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

केरल के कोझीकोड में एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया है। इस विमान में 195 लोग सवार थे। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त की है। साथ में पीएम मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से फोन पर बात भी की है।

बता दें कि दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान केरल के कोझीकोड में हवाईपट्टी से फिसल गया है। हादसा इतना भयावह था कि विमान दो हिस्सों में बट गया। यह विमान आईएक्स 1344- शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर हवाई अड्डे पर उतर रहा था तभी हवाईपट्टी से फिसल गया। इस विमान में कुल 195 लोग शामिल थे। 

घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केरल के कोझीकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना की जानकारी बेहद दुखद है।। मैंने एनडीआरएफ को जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचने और बचाव कार्यों में सहायता करने का निर्देश दिया है। 

वहीं, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा कि कोझीकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस त्रासदी के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों और घायल लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं। हम आगे के विवरणों का पता लगा रहे हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। 

डीजीसीए ने अपने बयान में कहा, कारीपुर एयरपोर्ट के रनवे नंबर 10 पर लैंड करते वक्त दुबई से कोझिकोड आ रहा विमान फिसलकर घाटी में जा गिरा और उसके दो टुकड़े हो गए। विमान पर क्रू मेंबर सहित कुल 191 यात्री सवार थे। लैंडिंग के वक्त दृश्यता 2000 मीटर थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *