अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव हुए, रेखा का बंगला सील

फिल्मी दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन को सांस लेने में हो रही तकलीफ के कारण कोरोना जांच कराया गया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

डॉक्टर का कहना है कि उनको हल्का इंफेक्शन है। अभिषेक बच्चन को भी कोरोना संक्रमण हो गया है किंतु परिवार के बाकी सदस्यों का रिपोर्ट नेगेटिव आया है उनका बंगला सील कर दिया गया है।

इसी क्रम में चौंकाने वाली जानकारी मिली है कि फिल्म अभिनेत्री रेखा का बंगला भी सील कर दिया गया है, क्योंकि उनके गार्ड को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

देशभर में अमिताभ बच्चन के प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, जिसमें प्रमुख रुप से देश के स्वास्थ्य मंत्री और कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री फिल्मी दुनिया और खेल जगत के मशहूर लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *